|
नेशनल
हैण्डलूम डेवलपमेन्ट कारपोरेशन लिमिटेड (एन.एच.डी.सी.) या राष्ट्रीय हथकरघा
विकास निगम लिमिटेड को
फरवरी 1983 में एक सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई के रूप में भारत सरकार द्वारा
स्थापित किया गया , तथा जिसे कम्पनी
एक्ट-1956 के अन्तर्गत एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था की तौर पर स्थापित किया
गया, जिसके उद्देश्य थे: हथकरघा क्षेत्र का त्वरित विकास, उचित दर पर खरीद व आपूर्ति के सभी कार्यकलापों का संयोजन, राज्य हथकरघा संस्थाओं के विपणन
सम्बन्धी कार्यों को बढ़ावा देना एवं एवं हथकरघा क्षेत्र के विकास के लिए
आवश्यक तकनीक का संवर्धन व उत्पादकता में बढ़ोतरी। |